देश

Nitish Kumar: राहुल गांधी ने ली जातीय जनगणना की क्रेडिट तो भड़क गए सीएम नीतीश कुमार, बोले- इससे बढ़कर फालतू चीज क्या?

Nitish Kumar: एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार बुधवार (31 जनवरी) को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंच गए. यहां उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश दिए. बीजेपी इससे पहले महागठबंधन सरकार पर प्रदेश में अपराध को लेकर हमले बोल रही थी. जबकि नीतीश कुमार सुशासन की सरकार के लिए जाने जाते हैं.

इससे बढ़कर फालतू चीज क्या हो सकती है?

पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद नीतीश कुमार जब बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान सीएम से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी बोल रहे हैं कि बिहार में जातीय जनगणना उनके कहने पर की गई है, इसपर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि इससे बढ़कर फालतू चीज क्या हो सकती है? जातीय जनगणना की शुरुआत कब हुई थी? सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 9 पार्टियों को उन्होंने बुलाया था. 2019 और 2020 में विधानसभा चुनाव और विधान परिषद के चुनाव में सब जगह ये बातें हम कहते थे. इन लोगों ने कहा था कि अभी जातीय जनगणना को लेकर कुछ नहीं करेंगे. कोई अपना क्रेडिट झूठ का लेता है. छोड़िए ये सब बातें.

इसकी कोई खास जानकारी नहीं है

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को लेकर कहा कि क्या हो रहा है,ये आप लोग जानते हैं. इस मामले की जांच हो रही है, जो खबरें आती हैं, उसी को देखते हैं हम. इसकी कोई खास जानकारी नहीं है. इस मामले को किसी से हमने नहीं पूछा है. हम सिर्फ बिहार के विकास के बारे में सोच रहे हैं. 2007 से लेकर अब तक कितना ज्यादा काम हुआ है.

यह भी पढ़ें- Budget 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत, द्रौपदी मुर्मू बोलीं- सदियों से राम मंदिर निर्माण की आकांक्षा पूरी

राहुल गांधी ने दिया बयान

बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. इसकी शुरुआत उन्होंने मणिपुर से 14 जनवरी को थी. ये यात्रा बिहार पहुंची थी. जहां उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया था. यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. राहुल गांधी ने कहा था कि जातीय जनगणना कांग्रेस और आरजेडी के दबाव के बाद कराई गई. अब क्या हुआ, दूसरे साइड से प्रेशर आया और नीतीश कुमार बदल गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

4 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

27 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

36 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

37 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

52 minutes ago