फोटो-एएनआई
UP DGP: उत्तर प्रदेश को लगातार चौथी बार कार्यवाहक डीजीपी मिल गए हैं. स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है. जो कि अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं. इस तरह से कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद यूपी में लगातार चौथी बार कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है.
बता दें कि डीजीपी पद के लिए कई दिनों से आईपीएस प्रशांत कुमार के साथ ही डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा का भी नाम दावेदारी में शामिल था. मालूम हो कि इससे पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा और विजय कुमार को लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा चुका है. तो वहीं बीते 21 महीने से उत्तर प्रदेश पुलिस को कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर सहित गाजियाबाद के बदले गए DM
बता दें कि, 31 जनवरी को डीजीपी विजय कुमार और डीजी मानवाधिकार एसके माथुर का कार्यकाल खत्म हो रहा है और ये दोनों अधिकारी रिटायर हो रहे हैं. जहां विजय कुमार विजिलेंस के डीजी भी हैं, इसलिए उनके रिटायर होने के बाद विजिलेंस को भी नया मुखिया मिलेगा. तो दूसरी ओर एडीजी कानून-व्यवस्था के पद पर भी नये अधिकारी की तैनाती होगी.
बता दें कि जल्द ही लोक सभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी को देखते हुए हाल ही में कई जिलों के जिलाधिकारियों को तबादला कर दिया गया था तो वहीं अब शीर्ष पदों पर तैनात कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला होने की भी सम्भावना जताई जा रही है.
दूसरी ओर प्रशांत कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी घोषित होने के बाद से ही यूपी में सियासत तेज हो गई है. इस सम्बंध में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि “लगता है एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलने वाला है. जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की साँठगाँठ के कारण.”
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…