शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)
अब लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा। “कल यानि शुक्रवार मैं यह योजना शुरू करने वाला हूं। कल से ही इसके इसके फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे। अब मेरी सभी लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, वह भी हर महीने। मैं शुक्रवार को टीकमगढ़ से आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ करूंगा। लाड़ली बहनें जो सिलेंडर खरीद कर लाएंगी उन्हें 450 रुपये और उसके मूल्य के बीच के अंतर की राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।” यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीहोर जिले में आयोजित एक सभा में कहीं।
वे गुरुवार को सीहोर जिले के ग्राम पाचौर और निमोटा पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने ग्राम वासियों को विकास कार्यों की ढेरों सौगात दी। पाचौर में 21 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं, ग्राम निमोटा में आयोजित जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सस्ते गैस सिलेंडर से अब बचत और ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गरीब परिवार कच्चे मकान में रह रहे हैं या जिनके पास आवास नहीं है, उनके लिए हमने ‘मुख्यमंत्री जन आवास योजना’ बनाई है। मैंने गुरुवार को इस योजना से जुड़े निर्देश जारी कर दिये हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि अब हमने तय किया है कि जिन गरीब परिवारों के बिजली के बड़े बिल आ रहे हैं, उन्हें हमारी सरकार भरवाएगी। एक किलोवाट तक के जिन गरीब भाई-बहनों के बढ़े हुए बिजली के बिल आए हैं, वो बढ़े हुए बिल मैं भरवाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर महीने से तुम्हारे खाते में 1250 रुपयेआएंगे और इसे बढ़ाते-बढ़ाते 3000 रुपये करूंगा। मुख्यमंत्री ने पाचौर में ‘मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना’ के अंतर्गत प्रतिभावान बेटियों को स्कूटी भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सवा साल की कमल नाथ सरकार में विकास के एक भी काम नहीं हुए, इन्होंने हमारी योजनाएं भी बंद कर दी थीं। कमल नाथ ने किसानों को ट्रांसफॉर्मर के लिए अनुदान की योजना को बंद कर दिया था, हम इसे पुनः प्रारंभ कर रहे हैं।
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…