Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के पाचौर और निमोटा गांव में करोड़ों रु के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सवा साल की कमल नाथ सरकार में विकास के एक भी काम नहीं हुए, इन्होंने हमारी योजनाएं भी बंद कर दी थीं।

Shivraj-singh-chouhan

शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)

अब लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा। “कल यानि शुक्रवार मैं यह योजना शुरू करने वाला हूं। कल से ही इसके इसके फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे। अब मेरी सभी लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, वह भी हर महीने। मैं शुक्रवार को टीकमगढ़ से आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ करूंगा। लाड़ली बहनें जो सिलेंडर खरीद कर लाएंगी उन्हें 450 रुपये और उसके मूल्य के बीच के अंतर की राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।” यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीहोर जिले में आयोजित एक सभा में कहीं।

वे गुरुवार को सीहोर जिले के ग्राम पाचौर और निमोटा पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने ग्राम वासियों को विकास कार्यों की ढेरों सौगात दी। पाचौर में 21 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं, ग्राम निमोटा में आयोजित जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना से मिलेगा बहनों को घर- सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सस्ते गैस सिलेंडर से अब बचत और ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गरीब परिवार कच्चे मकान में रह रहे हैं या जिनके पास आवास नहीं है, उनके लिए हमने ‘मुख्यमंत्री जन आवास योजना’ बनाई है। मैंने गुरुवार को इस योजना से जुड़े निर्देश जारी कर दिये हैं।

बढ़े हुए सारे बिजली बिल होंगे माफ- शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि अब हमने तय किया है कि जिन गरीब परिवारों के बिजली के बड़े बिल आ रहे हैं, उन्हें हमारी सरकार भरवाएगी। एक किलोवाट तक के जिन गरीब भाई-बहनों के बढ़े हुए बिजली के बिल आए हैं, वो बढ़े हुए बिल मैं भरवाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्‍टूबर महीने से तुम्‍हारे खाते में 1250 रुपयेआएंगे और इसे बढ़ाते-बढ़ाते 3000 रुपये करूंगा। मुख्यमंत्री ने पाचौर में ‘मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना’ के अंतर्गत प्रतिभावान बेटियों को स्कूटी भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

कमल नाथ ने योजनाएं बंद की थीं, हम फिर चालू कर रहे- सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सवा साल की कमल नाथ सरकार में विकास के एक भी काम नहीं हुए, इन्होंने हमारी योजनाएं भी बंद कर दी थीं। कमल नाथ ने किसानों को ट्रांसफॉर्मर के लिए अनुदान की योजना को बंद कर दिया था, हम इसे पुनः प्रारंभ कर रहे हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital