गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत
मध्यप्रदेश में भाजपा जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा का चेहरा शिवराज सिंह चौहान बने हुए हैं। मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत यात्रा में शामिल हुए। सावंत ने कहा कि यूपीए ने अभी गठबंधन का नाम बदला है, जल्द ही राहुल गांधी भी अपना नाम बदलेंगे। वे बोले नाम बदलने से नीति और कर्म नहीं बदल जाते। उन्होंने ये भी कहा कि सनातन विरोधियों को हमें भगाना पड़ेगा।
इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज भी कह चुके हैं कि सनातन का विरोध करने वाले खुद मिट जाएंगे। सांवत ने मध्यप्रदेश सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि इसने नक्सलवाद और माफिया को ख़त्म किया है। वे बोले शिवराज सरकार ने पिछले 18 सालों में किया 50 साल में कभी नहीं हुआ।
जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए सांवत ने जुलवानिया में एक सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन पार्टी के नेता के पुत्र सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कर रहे हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के पुत्र उसका समर्थन कर रहे हैं यह उनकी नियत बताती है। प्रमोद सावंत ने कहा कि जुलवानिया के कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल को जिता कर भोपाल भेजा तो मैं सबको गोवा आने का टिकट दूंगा। मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की जिम्मेदारी आपकी है बस आप किसी की बहकावे में ना आएं।
प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रदेश ने केंद्र में मोदी और प्रदेश में शिवराज को हमेशा प्यार दिया। आज 10 साल की बीजेपी की सरकार ने जो कर दिखाया है वो प्रत्यक्ष रूप से सबके सामने है ,डबल इंजन के कारण ही 5 लाख किलो मीटर सड़क मध्य प्रदेश में बनीहै. सबसे ज्यादा पैसा मध्य प्रदेश को मिला और शिवराज सरकार ने काफी अच्छा विकास किया।
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…