देश

Ladli Bahna Yojana: आसान है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन की प्रक्रिया- बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, बहनों के सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है. सशक्तिकरण में सबसे अधिक जरूरी आर्थिक सशक्तिकरण है. बहनों के पास पैसा हो, तो उनमें आत्म-विश्वास भी होता है और स्वाभिमान का भाव भी जागृत होता है. इसलिए हमने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में हर पात्र बहन के खाते में हर महीने 1000 रूपए डालने का निर्णय लिया है. योजना में वे बहने पात्र होंगी, जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो, विवाहित हो, परिवार की आय ढाई लाख रूपए वार्षिक से कम हो और ऐसे परिवार जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन हो. परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके बच्चे हैं. ऐसी पात्र बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रूपए आएंगे. सीएम ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी संदेश में यह बात कही.

बहनों को लोक सेवा केन्द्र या अन्य कहीं जाने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बहनों को कोई दिक्कत न हो यह मेरा कर्त्तव्य है. इसलिए योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है. योजना के फॉर्म आपके गांव और शहर के वार्डों में भरवाए जाएंगे. बहनों को लोक सेवा केंद्र या कही और जाने की जरूरत नहीं है. सभी गांव में हमारे कर्मचारी आएंगे और फॉर्म भरवाएंगे. इसके लिए 25 मार्च से शिविर लगना शुरू होंगे. जब तक सभी बहनों के आवेदन नहीं भर जाते तब तक शिविर लगेंगे.

समग्र आई.डी. और आधार नंबर है तो कोई दिक्कत नहीं होगी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए. पहला- आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी, दूसरा- आपका आधार नंबर और तीसरा- समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर. यह जानकारी यदि बहनों के पास है तो उनको कोई दिक्कत नहीं होगी. आवेदन भरा जाएगा और उसके बाद ई-केवाईसी करवाई जाएगी. इसके लिए बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है. गांव और शहर के वार्ड में ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी. जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां दूसरे गांव या कॉमन सर्विस सेंटर में बहनों को ले जाने की आवश्यकता पड़ती है तो उनके लिए वाहन की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: देवरानी, जेठानी, मंजली और संजली को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ- सीएम शिवराज सिंह चौहान

यदि कोई पैसा मांगता है तो सीएम हेल्पलाइन 181 नंबर पर करें शिकायत

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. शासन द्वारा एक ई-केवाईसी के लिए 15 रूपए का भुगतान संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर्स को किया जाएगा. यदि किसी बहन से कोई ई-केवाईसी के लिए पैसा मांगता है तो सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. ऐसे लोगों को जेल भिजवाया जाएगा. बहनों को एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है. यदि मेरी बहनों को परेशानी होती है, तो मेरे भाई होने का मतलब ही क्या है. इसलिए निश्चिंत रहिए-परेशान मत होइए. अपने गांव, शहर में ही रहें. हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी, शिविर में लाएगी और सारी औपचारिकता पूरी करवाएगी. ई-केवाईसी इसलिए कराई जा रही है, जिससे बहनों के खाते में ही पैसा जाए. बहने निश्चिंत रहें, उनकी सारी चिंताएं हमारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

50 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago