देश

Jio AirFiber: देश के आठ बड़े शहरों में जियो एयरफाइबर हुआ लॉन्च, जानिए अलग-अलग प्लान की कीमत

New Delhi: देश भर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने देश के 8 मेट्रो सिटीज में जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) लॉन्च कर दिया. ये 8 शहर  हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई हैं. इन शहरों में कंपनी ने जियो एयरफाइबर की सेवाएं शुरु कर दी हैं. बता दें कि जियो एयरफाइबर एक इंटीग्रेटेड एंड-टू-एंड सॉल्यूशन है. इसके द्वारा कंपनी होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सेवाएं दे रही है.

करोड़ों लोगों तक आसान पहुंच

बात करें जियो एयरफाइबर के प्लान की तो कंपनी ने दो प्लान बाजार में उतारे हैं. इनके नाम एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स हैं. दो तरह की स्पीड वाले इन प्लान में एयर फाइबर के प्लान 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस की स्पीड वाले हैं. 30 एमबीपीएस वाले प्लान की कीमत 599 रुपये तो 100 एमबीपीएस वाले प्लान की कीमत 899 रुपये है. हालांकि दोनों ही प्लान्स में कस्टमर को 550 से अधिक डिजिटल चैनल मिलते हैं, वहीं 14 एंटरटेनमेंट ऐप भी इन प्लान में शामिल हैं.

इसके अलावा एयर फाइबर प्लान के तहत 1199 रु का भी एक प्लान है, जिसमें कंपनी 100 एमबीपीएस की स्पीड दे रही है. इसमें नेटफ्लिक्स जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के अलावा एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स की सुविधा भी कंपनी द्वारा दी जा रही है.

इन प्लान्स में मिलेगी सबसे तेज स्पीड

इसके अलावा एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स के तहत कंपनी द्वारा 300 एमबीपीएस से लेकर 1000 एमबीपीएस (1 जीबीपीएस) तक के तीन प्लान की पेशकश भी की जा रही है. 1,499 रु में 300 एमबीपीएस की स्पीड तो 2,499 रु में 500 एमबीपीएस तक की स्पीड के अलावा 3,999 रु में 1 जीबीपीएस की स्पीड वाले प्लान दिए जा रहे हैं. इसमें भी नेटफ्लिक्स जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के अलावा एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स की सुविधा कंपनी द्वारा दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Parliament Special Session: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘महिला वंदन अधिनियम’ होगा महिला आरक्षण बिल का नाम

लॉन्च के अवसर पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो एयरफाइबर स्वास्थ्य, शिक्षा, निगरानी और स्मार्ट होम में अपने सॉल्यूशन्स के माध्यम से लाखों घरों को विश्व स्तरीय डिजिटल मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और ब्रॉडबैंड की सेवाएं देगा. बता दें कि जियो एयरफाइबर प्लान जियो स्टोर से ऑफलाइन तो जियो की वेब साइट से इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

12 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

13 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

45 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

46 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

56 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

2 hours ago