सीएम योगी आदित्यनाथ व बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी जीत का दावा कर रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार थम चुका है. इस बीच, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर लखनऊ की भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खड़गवाल के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित किया. उन्होने भाजपा प्रत्याशियों को नगर निकाय चुनाव समर्थन करने की अपील की और सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई.
सीएम योगी की जनसभा को सफल बनाने के लिए बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी थी. मंच पर बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी विधायक ने कहा कि जहां धर्म होता है वहीं विजय होती है.
वहीं सीएम योगी ने जनसभा के दौरान सभी लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का जनता का भारी समर्थन मिला है. सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में नाइट सफारी बनने जा रही है. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा.
सीएम योगी ने कहा कि बसपा और सपा ने पेशेवर अपराधियों को संरक्षण दिया. भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए गए. उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यहां शोहदों का आतंक था, युवाओं के हाथ में तमंचे देने का काम किया गया लेकिन हमारी सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट थमा रही है.
सीएम योगी के साथ मंच पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद कौशल किशोर, स्वतन्त्र देव सिंह, मुकेश शर्मा और अपर्णा यादव मौजूद थीं.
ये भी पढ़ें: Bajrang Dal: जानिए उस बजरंग दल की कहानी जिसे कर्नाटक में बैन करने का कांग्रेस ने किया है वादा
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…