देश

Weather Update: देश के इन 22 राज्यों में आज बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश में कई दिनों से उत्तर भारत के राज्यों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. लोगों के घरों में कूलर-पंखे की स्पीड भी कम हो गई है. मई जैसे गर्म महीने में ठंड का एहसास हो रहा है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह कोहरा भी देखा गया.

दिल्ली में 7 मई तक बादल छाए रहेंगे

आपको बता दें कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से पूरे उत्तर भारत में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 7 मई तक दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. दूसरी ओर, उत्तराखंड में आईएमडी के अनुसार, पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिसमें 3,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी होगी.

बिहार में आज हो सकती है हल्की बारिश

वहीं आज बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, शुक्रवार से बिहार में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. इसके साथ ही तापमान में लगातार चार से छह डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी की जनसभा को सफल बनाने में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने झोंकी ताकत, बोले- जहां धर्म होता है वहीं विजय होती है

इन राज्यों में होगी बारिश

तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, दक्षिण कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

Dimple Yadav

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

31 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

47 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago