मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा में अशोक लेलैंड के हरित परिवहन-केंद्रित वाणिज्यिक वाहन संयंत्र की आधारशिला रखी. वहीं इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्यों के साथ Ashok Leyland के प्रस्तावित संयंत्र का सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें भूमि पूजन किया.
10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
1500 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में स्थापित होने वाले Ashok Leyland Commercial EV Plant को लेकर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि इससे करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया में विश्व की चौथी सबसे बड़ी कॉमर्शियल व्हेकिल मैनुफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड की EV फैक्ट्री के तौर पर सरोजनीनगर में यूपी के पहले व्यावसायिक वाहन संयंत्र की आधारशिला रखी गई. इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी.
70 एकड़ भूमि पर अशोक लेलैंड की फैक्ट्री
बता दें कि सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया में 70 एकड़ भूमि पर अशोक लेलैंड की फैक्ट्री लगेगी. इस अवसर पर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि “योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 7 साल में यूपी में विकास, व्यापार और विश्वास का परिवेश बना, अपराध पर नियंत्रण और उद्यम का विस्तार हुआ. स्कूटर इंडिया की भूमि पर EV Plant की स्थापना के सपने को आकर देने के लिए मा. मुख्यमंत्री जी एवं हिंदुजा ग्रुप के पदाधिकारियों का सरोजनीनगर परिवार की ओर से आभार.
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Petroleum Importer देश
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Petroleum Importer देश है, हमारे देश में प्रतिदिन 4.5 से 5 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात होता है, जिसके लिए प्रतिवर्ष करीब 16 लाख करोड़ रूपये होते हैं खर्च. पर्यावरण प्रदूषण बढाने में वाहनों के धुंए का योगदान 25% है, इन्ही चुनौतियों से निपटने की दिशा में सीएम योगी डीकार्बोनाइजिंग परिवहन को दे रहे बढ़ावा.”
7.5 लाख EV केवल उत्तर प्रदेश में
डॉ राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “आज देश भर में करीब 30 लाख EV हैं, जिनमें 25% यानी करीब 7.5 लाख EV केवल उत्तर प्रदेश में हैं, यह उपलब्धि योगी जी की EV Policy- 2022 का सुखद परिणाम है. नवम्बर 2023 तक यूपी में EV खरीद पर 4110 लाभार्थियों को 13.11 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है, सरोजनीनगर में Ashok Leyland की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री की स्थापना भी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम है.
इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य को डिंपल यादव ने सुनाई खरी-खरी- कहा- “हमने बनाया विधायक”
कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…