आस्था

आज है बुध प्रदोष, जानें मुहूर्त; पूजा-विधि और सुख-समृद्धि के लिए खास उपाय

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना गया है. माघ मास का बुध प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024, बुधवार को यानी आज है. पंचांग के अनुसार आज प्रदोष व्रत पर कई शुभ योग बन रहे हैं. सौभाग्य योग, आयुष्मान योग और पुनर्वसु नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है. ऐसे में इन शुभ संयोगों में शिवजी की पूजा करना फलदायी साबित होगा. बुध प्रदोष व्रत के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, पूजन विधि और खास उपाय क्या है? जानिए.

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

बुध प्रदोष व्रत के लिए त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 21 फरवरी को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रहा है. जबकि, त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 22 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर होगी. प्रदोष काल शाम 6 बजकर 2 मिनट से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक है. ऐसे में इस दौरान पूजा करना शुभ रहेगा.

प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत की पूजा के लिए स्नान के बाद साफ कपड़े पहने. इसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती समेत गणपति और कार्तिकेय की पूजा करें. पूजा शुरू करने से पहले हाथ में गंगाजल, फूल और अक्षत लेकर संकल्प लें. ऐसा करने के बाद शाम के समय (प्रदोष काल) पूजा मंदिर में धूप, दीप इत्यादि जलाएं. इतना करने के बाद शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें. साथ ही शिव परिवार की पूजा करें. पूजन के आखिरी में ओम् नमः शिवाय का जाप करते हुए भगवान से भूलवश हुई गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें.

प्रदोष व्रत उपाय

शाम के समय किसी शिव मंदिर में जाएं. वहां भगवान के सामने देशी घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं. ध्यान रहे कि घी के दीपक में रूई की खड़ी बाती का इस्तेमाल करना है. जबकि, तिल के दीपक में लंबी बाती का प्रयोग करना है.

प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर वहां शिवलिंग पर सूख नारियल अर्पित करें. ऐसा करने के बाद शिव से अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें.

घर में सुख-शांति के लिए शहद में दही मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें. अगर घर में किसी प्रकार का क्लेश है तो ऐसा करने से वह जल्द ही समाप्त हो जाता है.

यह भी पढ़ें: 5 दिन बाद शुरू होने जा रहा है फागुन का महीना, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये 5 काम

यह भी पढ़ें: मंगल का होने जा रहा है शनि की राशि में प्रवेश, अब पलटेगी इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा फायदा

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

40 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

51 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

55 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago