CM Yogi
MotoGP Bike Race: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) का दौरा किया. उनके साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. उन्होंने पहली मोटोजीपी भारत बाइक रेसिंग में भाग लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल गतिविधियों के लिए काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने आगे कहा कि रेसिंग इवेंट यूपी राज्य में वैश्विक ऑटोमोबाइल निवेश लाएगा, जिसे वह भारत में एक निवेश केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं. सीएम योगी मोटोजीपी की मुख्य रेस से पहले बिजनेस कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे.
बता दें कि MotoGP Bharat बाइक रेस के फाइनल में एक्टर जॉन अब्राहम और शिखर धवन भी पहुंचे हैं. रेस की प्रैक्टिस के लिए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे राइडर्स ने गुरुवार को ट्रेनिंग सेशन भी लिया. इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, होण्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 कंपनियां भाग ले रहीं हैं.
यह भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार होंगे I.N.D.I.A के PM उम्मीदवार’, JDU नेता का दावा- गठबंधन में उनसे ज्यादा कोई योग्य नहीं
बाइक रेस को वर्तमान में चार वर्गों में विभाजित किया गया है. इनमें सबसे ऊपर मोटोजीपी है. इसके बाद मोटो-2, मोटो-3 और मोटो-ई हैं. पहले तीन वर्ग की रेसिंग में फोर-स्ट्रोक इंजन का उपयोग किया जाता है. जबकि मोटो-ई वर्ग में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का उपयोग होता है. यह भविष्य की मोटरसाइकिलों को ध्यान में रखकर रेसिंग होती है.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…