देश

CM Yogi Adityanath: मथुरा के दौरे पर सीएम योगी ने छोटे ‘कन्हैया’ को दुलारा, अपने हाथों से खिलाई खीर

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी मथुरा आते हैं तो सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने जन्मभूमि पर जरूर जाते हैं. इस बार भी मथुरा दौरे की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन के बाद शुरु की.

सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर महाविद्यालय रामलीला मैदान में उतरा. वहां से सीएम योगी कार द्वारा सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने गर्भगृह में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए. भागवत भवन में पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कान्हां की भक्ति भावना में खोए हुए दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को दुलार करते हुए उसे अपने हाथों से खीर खिलाई.

पूजा के बाद सीएम योगी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया.

डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर

डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बटन दबाकर मथुरा जनपद के लिए 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने मथुरा में 12 से अधिक विभागों से संबंधित 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

इसे भी पढ़ें: Kashi Vishwanath Corridor: कॉरिडोर बनने के बाद काशी विश्वनाथ के दरबार में लगा भक्तों का तांता, एक साल में आया रिकॉर्ड 100 करोड़ का चढ़ावा

छोटे कान्हा को खिलाई खीर

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर एक महिला अपने साथ अपने बेटे को कान्हा की पोशाक पहनाकर दर्शनों के लिए आई थी. ऐसे में छोटे कान्हा को देखकर सीएम योगी ने उसे गोद में उठा लिया. उसे काफी दुलार किया और अपने हाथों से खीर भी खिलाई.

उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का बताया महत्व

दर्शन के बाद प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों के महत्व को बताना शुरु कर दिया. सबको भाग्यशाली बताते हुए उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि पर आने, यहां पर बसने और भगवान श्रीकृष्ण की लालाभूमि को देखने का अवसर मिला है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के बाबा विश्वनाथ, भगवान श्रीराम और प्रयागराज की महत्ता पर बोलते हुए कहा कि हमारे पास धार्मिक स्थलों की लंबी विरासत है. भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और बाबा विश्वनाथ का धाम भी उत्तर प्रदेश में है. दुनिया से सबसे पवित्र नदियां गंगा और यमुना भी यहां हैं. दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन यहां प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

25 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

50 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

58 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago