देश

भिक्षावृत्ति के दलदल में फंसे बच्चों को मुक्त कराकर उनके भविष्य को संवारने में जुटी योगी सरकार, सीएम ने वितरित किए शैक्षिक किट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भिक्षावृत्ति के दलदल में फंसे बच्चों के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया है. बच्चों को दिव्यांग बनाकर उनसे भीख मंगवाने वाले गिरोह के खिलाफ योगी सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. योगी सरकार भिक्षावृत्ति में फंसे बच्चों के लिए योगी सरकार ने स्माइल परियोजना शुरू की है. जिसके जरिए इन बच्चों को शिक्षा से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.

सीएम ने बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक किट वितरित किया

सीएम योगी ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ (सामान्य) और स्माइल परियोजना के लाभार्थी बच्चों को अपने सरकारी आवास पर बुधवार को प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक किट वितरित किये.

बच्चों को दिव्यांग बनाकर उनसे भीख मंगवाई जाती है

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भिक्षाटन प्राचीन काल से भारतीय पंरपरा रही है. इसके जरिए एक संन्यासी व्यक्ति अपने अहंकार को छोड़कर समाज के दर्शन को समझ पाता था, लेकिन आज बच्चों को दिव्यांग बनाकर उनसे भीख मंगवाई जाती है. ये बच्चों के भविष्य के लिए बेहद ही खतरनाक है. ऐसे गिरोह चलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा. इन लोगों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा भिक्षावृत्ति से मुक्त होने वाले बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म दे रही है. जिससे वे अपना भविष्य बेहतर बना सकें. इन बच्चों के लिए स्माइल परियोजना चलाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट में मारा गया अंडरग्राउंड खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अमेरिका में हुआ हादसा, SJF नाम से चला रहा था मूवमेंट

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए- सीएम

सीएम योगी ने कहा, अगर हमें आगे बढ़ना है तो सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. कोई भी कार्यक्रम तभी सफल हो सकता है जब हम उसे पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाते हैं. किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. इसके अलावा अनावश्यक सिफारिशें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. अगर ईमानदारी से कार्य किया जाए तो लखनऊ से भिक्षावृत्ति को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है.

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

11 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

24 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

25 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago