रेलवे से कनेक्ट होगा जेवर एयरपोर्ट !
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट पर अगले साल से उड़ानें शुरू की जा सकती हैं. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए योगी सरकार ने रेल कनेक्टिविटी को लेकर रेलवे को पत्र लिखा है. यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पत्र में कहा है कि जेवर एयरपोर्ट को रेल से कनेक्ट करना बहुत जरूरी है. ऐसे में बुलंदशहर के चोला रेलवे स्टेशन से लेकर हरियाणा के पलवल तक रेलवे लाइन का विस्तार किया जाए. इससे जेवर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी, वहीं नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे.
मुख्य सचिव की तरफ से लिए गए पत्र में ये भी मांग की गई है कि रेलवे को दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई लाइन को जेवर हवाई अड्डे से जोड़ा जाए. इसके लिए एक नए रेलवे स्टेशन का निर्माण भी कराया जाना जरूरी है. पत्र में रेलवे को ये भी जानकारी दी गई है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जेवर एयरपोर्ट के लिए अलग से रोड निर्माण पर काम शुरू कर दिया है. जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लगभग 30 किलोमीटर की सड़क का निर्माण हो रहा है.
ये भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट में मारा गया अंडरग्राउंड खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अमेरिका में हुआ हादसा, SJF नाम से चला रहा था मूवमेंट
गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है. देश में इससे पहले सिर्फ केरल और तमिलनाडु में ही चार-चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे. जेवर हवाई अड्डे के निर्माण का जिम्मा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ज्यूरिख को दिया गया है. जेवर एयरपोर्ट 5 हजार 845 हेक्टेयर में बन रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…
Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…
झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…
बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…
Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…