देश

CM योगी ने बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

विधायक सुरेश्वर सिंह पीड़ित परिवार को खुद लेकर लखनऊ पहुंचे और उन्हें सीएम योगी से मिलवाया. इस दौरान, सीएम योगी बहराइच हिंसा को लेकर काफी सख्त दिखें. उन्होंने पीड़ित परिवार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री योगी से बात करते हुए रामगोपाल के माता-पिता के आंसू छलक पड़े. बुजुर्ग पिता कई बार अपने गमछे से आंसू पोंछता रहा. पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है.

मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया. वहीं इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा, “सीएम ने पीड़ित परिवार से कहा कि जिन लोगों ने गलत किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी.”

ज्ञात हो कि रविवार को बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी. इस हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. हिंसा में अस्पताल चौराहे पर कई दुकानों को जला दिया गया. अब तक इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है. पुलिस इस हिंसा को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें- राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा: सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

पुलिस ने कहा कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल पर इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, सभी जगह पर विसर्जन यात्रा पर रोक लगा दी गई है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके. इस मामले में देर रात हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा व महसी चौकी प्रभारी शिवकुमार सरोज को निलंबित कर दिया गया था. सोमवार को घायल एक अन्य दिव्यांग युवक सत्यवान के मौत की अफवाह से माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago