सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ट्विटर)
Ram Mandir: उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी 1 फरवरी को अयोध्या से 08 शहरों के लिए वर्चुअली विमान सेवा का शुभारम्भ कर दिया है. इस तरह से देश के 8 शहर सीधे रामनगरी से जुड़ गए हैं और अब रामभक्तों को अयोध्या आने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था और इसी दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी हुई थी. इसी के बाद यानी 23 जनवरी से राम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे, तभी से मंदिर में लाखों भक्त रामलला की एक झलक देखने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच भाजपा सरकार लगातार राम भक्तों के आवागमन की सुविधाओं की व्यवस्था करने में जुटी है.
इसी क्रम में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लिए 8 शहरों से विमान सेवा का शुभारम्भ किया. इस सम्बंध में मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि, अयोध्या से 8 नए रूट्स पर विमान सेवा शुरू की जा रही है. इसके बाद दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहर सीधे अयोध्या जुड़ जाएंगे. इन सभी उड़ानों का संचालन स्पाइसजेट द्वारा किया जाएगा. मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि, दिल्ली – अयोध्या – दिल्ली तक की उड़ान का संचालन बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन होगा. चेन्नई-अयोध्या-चेन्नई की उड़ान का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा तो वहीं अहमदाबाद-अयोध्या-अहमदाबाद उड़ान का संचालन बुधवार के दिन के अतिरिक्त हर दिन होगा. तो इसी के साथ ही मुबंई-अयोध्या-मुंबई की उड़ान का संचालन भी रोज होगा. जयपुर-अयोध्या- जयपुर, पटना-अयोध्या-पटना, दरभंगा-अयोध्या-दरभंगा उड़ान का संचालन हर हफ्ते की 2,4,6 और 7वें दिन किया जाएगा. इसी के साथ ही बंगलुरु-अयोध्या-बंगलुरु उड़ान का संचालन हर हफ्ते की 1,3,5 और 7वें दिन किया जाएगा. मालूम हो कि, इससे पहले राम भक्तों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की ग्वालियर से अयोध्या सहित बेंगलुरु और दिल्ली के लिए उड़ान का संचालन शुरू हो चुका है. बता दें कि इन शहरों के लिए एयरलाइन की ओर से प्रतिदिन उड़ानों का संचालन जारी है.
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तो इसी के साथ ही अयोध्या में अध्यात्मिक पर्यटन भी तेजी से फल-फूल रहा है. न केवल देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक अयोध्या पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि, भाजपा सरकार अयोध्या को देश के सभी प्रमुख शहरों के हवाई मार्ग से जोड़ रही है. बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा से पहले साल 2023 के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 350 करोड़ रुपये की लागत से बने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर चुके हैं तो वहीं अयोध्या के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है. साथ ही यूपी सरकार विशेष बसों का भी संचालन करवा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…