देश

Gujarat: आम आदमी पार्टी के विधायक 48 दिन बाद आए जेल से बाहर, गुजरात विधानसभा के बजट सत्र में होंगे शामिल

Gujarat News: गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा को आखिरकार जमानत मिल गई है। विधायक चैतर वसावा 48 दिन कैद में बिताने के बाद आज जेल से बाहर आए। बताया जा रहा है कि उनकी जमानत पहले ही मंजूर हो गई थी, लेकिन उनकी पत्नी समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी राजपीपला के जिला एवं सत्र न्यायालय में लंबित है, इसलिए उन्होंने जेल में ही रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन अब गुरुवार को वह अपनी पत्नी और सहकर्मियों के बिना जेल से बाहर आ गए हैं।

चैतर वसावा जब जेल से बाहर आए तो उनकी पहली पत्नी वर्षा वसावा अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। आम आदमी पार्टी के नेता ईशुदान गढ़वी भी उनका स्वागत करने पहुंचे। डेडियापाड़ा वनकर्मियों को धमकाने और 60 हजार रुपये रंगदारी मांगने के जुर्म में विधायक समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसी जुर्म में बाद में सबको गिरफ्तार भी किया गया, इस मामले में चैतर वसावा को 22 जनवरी को जमानत दे दी गई थी, जबकि चैतर वसावा की दूसरी पत्नी शकुतानला समेत 3 आरोपियों की जमानत अर्जी राजपीपला सेशन कोर्ट में दाखिल की गई, जिस पर आज सुनवाई होगी।

गुजरात विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरुआत हुई है, इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जामजोधपुर विधायक हेमंतभाई खावा और बोटाद विधायक उमेशभाई मकवाना विधानसभा पहुंचे और उन्होंने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के सामने गुजरात के लोगों की 57 मांगें रखीं और हमें उम्मीद है कि इस बजट में गुजरात के लोगों की मांगें पूरी की जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा कल से विधानसभा के बजट सत्र में हाजिरी देंगे।

अरविंद शर्मा, ब्यूरो चीफ, अहमदाबाद

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago