देश

Ayodhya: सीएम योगी आज शाम पहुंचेंगे अयोध्या, जानेंगे विकास कार्यों की स्थिति और रामलला के करेंगे दर्शन

सुभाष सिंह

Ayodhya:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब 6:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अयोध्या पहुंच रहे मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के साथ ही भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन भी करेंगे. इसी के साथ वह हनुमान गढ़ी भी जाएंगे. सीएम के आगमन के लिए अयोध्या में जिला प्रशासन से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है.

सीएम के दो दिवसीय कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए उप निदेशक सूचना अयोध्या मण्डल डॉ. मुरलीधर सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब 6:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और यहां पर आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे. उन्होंने आगे बताया कि 14 जून को अयोध्या पहुंच रहे सीएम शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम जनपद अयोध्या में ही करेंगे. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि 15 जून को लगभग सुबह 9:30 बजे श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे. सुबह 9:40 से 10:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा.

ये भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: ‘बिपरजोय’ से भारी नुकसान की आशंका, 21,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, कच्छ की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन

15 जून को ही प्रातः 10:30 बजे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन पूजन के साथ चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी भी सीएम प्राप्त करेंगे. श्री राम जन्मभूमि के दर्शन पूजन के पश्चात सीएम लगभग 11:00 बजे भरतकुंड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 12:00 के आस-पास भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर सीएम उनको रवाना करेंगे. इसके बाद 12:15 पर भरतकुंड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर मुख्यमंत्री लगातार सक्रिय हैं और प्रदेश के हर जिले में जनसभाएं कर रहे हैों. इसी के साथ वह लगातार विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं.

सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम एक नजर में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6:00 बजे अयोध्या पहुंचकर आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे.

शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम जनपद अयोध्या में ही करेंगे.

15 जून को लगभग 9:30 श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे सुबह 9:40 से 10:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा.

प्रातः 10:30 बजे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन पूजन के साथ चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे.

श्री राम जन्मभूमि के दर्शन पूजन के पश्चात लगभग 11:00 भरतकुंड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे.

12:00 के आसपास भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

अपराहन 12:15 पर भरतकुंड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago