देश

“हम भाजपा को 2024 में हरायेंगे और 2027 में भी यूपी से बाहर करेंगे”, बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

Lucknow: यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की कांग्रेस प्रदेश भर में 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है, ऐसे में पार्टी यूपी के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी, 7 तारीख को राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई थीं, उनके नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया था, इसमें 145 दिन तक चली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठकें, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाएं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, इसके अलावा राहुल गांधी ने 275 से अधिक नियोजित पैदल वार्ता और 100 से अधिक अन्य वार्ता की थी.

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की पूरे तरह से प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, वही योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए भारत सरकार के मंत्री के घर पर हत्या एवं चलती ट्रैन में महिला सिपाही के साथ की गई बर्बरता की घटना को प्रमुखता से उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है, साथ ही मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर बुल्डोजर कब चलेगा..

उन्होंने कहा कि हम लोग एक संकल्प लेकर आये है और एक वचनबद्धता के साथ हैं कि जो कहेंगे वह करेंगे डंके की चोट पर, साथ ही आरोप लगाया कि पूरे देश मे गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है,मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि पूरे देश में अच्छे दिन कहा है, जनता मंहगाई की मार झेल रही है. पूरे देश के अंदर भ्रष्टाचार, कानून- व्यवस्था अपने चरम पर है और कांग्रेस पार्टी इनको एक्सपोज करेगी सड़कों पर, उन्होंने कहा कि जो सबसे महत्वपूर्ण बात वह यह है कि हम भाजपा को 2024 में भी हरायेंगे और 2027 में भी यूपी से बाहर करेंगे.

अजय राय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुई कहा कि यूपी की जनता की चिन्ता न करते हुए उन्हें केवल इस बात की चिंता है कि कैसे प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की जाए, देश के प्रधानमंत्री जी बनारस से तीसरी बार कैसे जीतेंगे सिर्फ इस पर ही कार्य किया जा रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने भारत सरकार के मंत्री कौशल किशोर के घर में उनके बेटे की पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की निंदा करते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोली. उनके अपने ही घर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होना और उनके द्वारा अपने बेटे को बचाने का षंड़यंत्र करना निंदनीय कृत्य है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह उपस्थित दिखता है. घटना के तीन से चार दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती कार्यवाही के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है, हम लोगों के दबाव में एक नोटिस जारी कर कहती है कि मंत्री पुत्र से पूछताछ की जायेगी, मंत्री पुत्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर हत्या की मौजूदा जज की देखरेख में न्यायिक जांच हो, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लखीमपुर खीरी में थार द्वारा किसानों की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना में भी केन्द्रीय मंत्री आशीष मिश्रा टेनी ने अपने बेटे को बचाने का षंडयंत्र किया था, उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार अपने मंत्री, विधायक एवं अपने लोगों को बचाने में लगी हुई है और उनको क्षमा मिल जाती है वहीं विपक्ष का कोई व्यक्ति किसी छोटे से मामले में भी फंस जायेगा अथवा कोई छोटा मुकदमा हो जायेगा तो उसका घर गिरा दिया जायेगा. उस पर और इतने मुकदमें लाद दिये जायेंगे कि वह जीवन भर जेल में सड़ जायेगा.

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी के भाई का हुआ प्रमोशन, बने सेना में सूबेदार मेजर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला सिपाही के साथ ट्रेन में दरिंदों द्वारा की गई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार अपनी ही महिला आरक्षी को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है तो प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा कैसे कर सकती हैं, कल जब मैं पीड़ित महिला आरक्षी का हाल चाल लेने के लिए ट्रामा सेंटर जा रहा था तो प्रदेश सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मुझे वहां जाने से रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हम वहां पहुंचे और चिकित्सकों से वार्ता कर महिला आरक्षी का हाल चाल लिया एवं उसके बेहतर इलाज हेतु उनसे बात-चीत की, उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पीड़िता के भाई से मिलने एवं बात-चीत करने नहीं दिया. यहां तक कि उनका फोन भी बंद करवा दिया, यह प्रदेश में कायम जंगलराज का ज्वलंत उदाहरण है,

Anuj Kumar

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

47 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago