देश

Bharat Express के चेयरमैन उपेन्‍द्र राय दिल्ली में News Next 2025 Conference में चीफ गेस्ट, 13 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे देंगे संबोधन

News Next 2025 Conference: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्‍टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय एक बार फिर एनुअल “News Next” कॉन्फ्रेंस में हिस्‍सा लेंगे. यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम e4m न्यूज नेक्स्ट 2025 का 14वां संस्करण है. इसमें मीडिया जगत की तमाम हस्तियां नजर आएंगी. पता है- द एरोस, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली.

CMD उपेन्‍द्र राय E4m के “News Next 2025” कार्यक्रम (News Next 2025) में 13 दिसंबर की दोपहर 1:30 से 1:45 बजे तक संबोधन देंगे. उनका विषय रहेगा- टीवी न्यूज का बदलता चेहरा.

न्यूज नेक्स्ट 2025 का ब्‍यौरा

  • समय: दोपहर 1:30 बजे,
  • स्थान: द एरोस, नेहरू प्लेस
  • इस कार्यक्रम को डीएस ग्रुप प्रस्तुत करेगा. को-प्रेजेंट है- ब्लू स्टार.
  • भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय बतौर चीफ गेस्‍ट शरीक होंगे.

CMD उपेन्‍द्र राय ने ट्विटर पर इस कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्‍होंने कहा- मुझे खुशी है कि कल न्यूज नेक्स्ट 2025 में टीवी न्यूज के बदलाव पर बोलूंगा. ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया गया.

CMD उपेन्‍द्र राय ने 2024 में भी दिया था संबोधन

पिछले साल न्यूज नेक्स्ट 2024 में भी CMD उपेन्‍द्र राय ने संबोधन दिया था. तब उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया. उन्‍होंने कहा- विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के साथ मीडिया राष्ट्र की रीढ़ है. लेकिन चुनौतियां बढ़ रही हैं. मोबाइल फोन से खबरें तेज फैलती हैं. इसलिए विश्वसनीयता और निष्पक्षता जरूरी है. उन्होंने अच्छी खबरें ज्यादा दिखाने की सलाह दी. पीत पत्रकारिता की आलोचना की. अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन का उद्धरण दिया – जहां प्रेस है, वहां अच्छी सरकार संभव है. एआई को चुनौती बताया, लेकिन रचनाकारों के लिए अवसर कहा. हाइब्रिड मॉडल अपनाने को कहा.

इस बार टीवी न्यूज की भूमिका पर बात करेंगे CMD

CMD उपेन्‍द्र राय इस बार डिजिटल युग में टीवी न्यूज की भूमिका पर बात करेंगे. मीडिया में बदलाव तेजी से हो रहे हैं. एआई और सोशल मीडिया से चुनौतियां मिल रही हैं, लेकिन अवसर भी बहुत हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि उनका संबोधन प्रेरणादायक होगा. मीडिया जगत के लोग उन्‍हें जरूर सुनेंगे. यह कार्यक्रम मीडिया के भविष्य पर रोशनी डालेगा. CMD उपेन्‍द्र राय की बातें सरल और व्यावहारिक होती हैं, आम लोग भी आसानी से उनकी बातें समझ जाते हैं.

यह भी पढ़िए: News Next 2024: Bharat Express के चेयरमैन उपेंद्र राय का संबोधन- मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, इसके सामने कई चुनौतियां, सभी मिलकर काम करें

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago