News Next 2025 Conference: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय एक बार फिर एनुअल “News Next” कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम e4m न्यूज नेक्स्ट 2025 का 14वां संस्करण है. इसमें मीडिया जगत की तमाम हस्तियां नजर आएंगी. पता है- द एरोस, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली.
CMD उपेन्द्र राय E4m के “News Next 2025” कार्यक्रम (News Next 2025) में 13 दिसंबर की दोपहर 1:30 से 1:45 बजे तक संबोधन देंगे. उनका विषय रहेगा- टीवी न्यूज का बदलता चेहरा.
न्यूज नेक्स्ट 2025 का ब्यौरा
- समय: दोपहर 1:30 बजे,
- स्थान: द एरोस, नेहरू प्लेस
- इस कार्यक्रम को डीएस ग्रुप प्रस्तुत करेगा. को-प्रेजेंट है- ब्लू स्टार.
- भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय बतौर चीफ गेस्ट शरीक होंगे.
Delighted to Address the e4m 14th Edition of News Next 2025 on the topic The Changing Face of TV News, at The Eros, Nehru Place, New Delhi, tomorrow at 1.30PM.#e4m #Newsrevolution #futureoftvnews #digitalnewsera@narendramodi @AshwiniVaishnaw @PMOIndia @MIB_India @e4mtweets pic.twitter.com/zyxlCqlJzQ
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) December 12, 2025
CMD उपेन्द्र राय ने ट्विटर पर इस कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कहा- मुझे खुशी है कि कल न्यूज नेक्स्ट 2025 में टीवी न्यूज के बदलाव पर बोलूंगा. ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया गया.

CMD उपेन्द्र राय ने 2024 में भी दिया था संबोधन
पिछले साल न्यूज नेक्स्ट 2024 में भी CMD उपेन्द्र राय ने संबोधन दिया था. तब उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया. उन्होंने कहा- विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के साथ मीडिया राष्ट्र की रीढ़ है. लेकिन चुनौतियां बढ़ रही हैं. मोबाइल फोन से खबरें तेज फैलती हैं. इसलिए विश्वसनीयता और निष्पक्षता जरूरी है. उन्होंने अच्छी खबरें ज्यादा दिखाने की सलाह दी. पीत पत्रकारिता की आलोचना की. अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन का उद्धरण दिया – जहां प्रेस है, वहां अच्छी सरकार संभव है. एआई को चुनौती बताया, लेकिन रचनाकारों के लिए अवसर कहा. हाइब्रिड मॉडल अपनाने को कहा.
इस बार टीवी न्यूज की भूमिका पर बात करेंगे CMD
CMD उपेन्द्र राय इस बार डिजिटल युग में टीवी न्यूज की भूमिका पर बात करेंगे. मीडिया में बदलाव तेजी से हो रहे हैं. एआई और सोशल मीडिया से चुनौतियां मिल रही हैं, लेकिन अवसर भी बहुत हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि उनका संबोधन प्रेरणादायक होगा. मीडिया जगत के लोग उन्हें जरूर सुनेंगे. यह कार्यक्रम मीडिया के भविष्य पर रोशनी डालेगा. CMD उपेन्द्र राय की बातें सरल और व्यावहारिक होती हैं, आम लोग भी आसानी से उनकी बातें समझ जाते हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




