देश

यूपी में बदलने वाली है BJP की कमान! पंकज चौधरी के नाम पर लग सकती है मुहर, दाखिल करेंग नामांकन

UP Political Update: उत्तर प्रेदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है. जिसे लेकर कई अटकलें सामने आ रही है. सूत्रों की माने तो बीजेपी के नए यूपी अध्यक्ष का पद पंकज चौधरी जल्द संभाल सकते है.

अध्यक्ष के लिए नामांकन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि नये प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 13 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से 02 बजे तक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र लिया जाएगा. अगर एक से ज़्यादा नामांकन हुआ तो चुनाव कराया जाएगा. अगर एक ही नामांकन हुआ तो अगले दिन चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का 14 दिसंबर को औपचारिक ऐलान करेंगे.

पंकज चौधरी का नाम लगभग तय

सूत्रों की माने तो पंकज चौधरी को कमान सौंपे जाने का फैसला हो चुका है. पंकज चौधरी फिलहाल केंद्र सरकार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री हैं. कुर्मी समुदाय से आने वाले चौधरी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठतम नेताओं में से हैं. उनके पास संगठन और शासन में काम करने का लंबा अनुभव है. ऐसे में उनके अध्यक्ष बनने से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP को फायदा हो सकता है. पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से 1991 से अब तक सात चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट से वो केवल 1999 और 2009 का चुनाव ही हारे हैं. कुर्मी जाति से आने वाले चौधरी का प्रभाव केवल महाराजगंज ही नहीं बल्कि पड़ोसी सिद्धार्थनगर और उसके पड़ोसी जिलों के साथ-साथ नेपाल में भी है.


ये भी पढ़ें: देश में खड़ा हुआ नया RSS! CM योगी के मंत्री ने बनाई अपनी ‘फौज’, क्या है इस सेना का मकसद?


चुनाव में कौन-कौन करेगा मतदान?

यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में कुल 464 मतदाता होंगे, इनमें पांच सांसद, 26 एमएलए, आठ एमएलसी और 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य के साथ जिला अध्यक्ष शामिल हैं. नए प्रदेश के नाम के एलान और नॉमिनेशन से पहले शुक्रवार की शाम लखनऊ में बड़ी बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और दोनों डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेता मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

11 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

15 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

19 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

24 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

31 minutes ago