Bengaluru News
Bengaluru News: बेंगलुरु के एक होटल में महिला को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला. इसके बाद महिला ने होटल के कर्मचारियों से शिकायत की. लेकिन होटल के कर्मचारियों ने महिला को ही पीट दिया. बता दें कि पेशे से वकील महिला गुरुवार को बेंगलुरु के एक होटल में दोपहर का भोजन करने गई. जब उनके लिए खाना परोसा गया, तो उसमें कॉकरोच मिला. महिला ने होटल के कर्मचारियों को दिखाया, लेकिन वो नहीं माने.इसके बाद महिला ने खाने का वीडियो बना लिया. महिला को वीडियो बनाते देख होटल के वर्कर आग बबूला हो गए और महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.
पीड़ित महिला ने बेंगलुरु के एक थाने में मामला दर्ज कराया है. महिला ने होटल के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला वकील शुक्रवार को होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद सीधे विधान सौधा पुलिस स्टेशन पहुंच गई. उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि, जब उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे होटल में खाना शुरू किया तभी पनीर की ग्रेवी में उन्हें कॉकरोच नजर आया. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
मामले को लेकर बेंगलुरु के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक वकील ने कल एक निजी होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. घटना दोपहर 3 बजे के आसपास हुई, जब वकील को उसके भोजन (पनीर ग्रेवी) में कॉकरोच मिला. उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.” उन्होंने आगे कहा, “महिला ने रसोई में अपने मोबाइल फोन से भोजन की तैयारी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उन्हें घसीटा, धक्का दिया और धमकी दी. ”
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…