Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bengaluru News: बेंगलुरु के बड़े होटल के पनीर ग्रेवी में मिला कॉकरोच, महिला ने बनाया वीडियो तो …

महिला ने होटल के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है.

Bengaluru News

Bengaluru News

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक होटल में महिला को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला. इसके बाद महिला ने होटल के कर्मचारियों से शिकायत की. लेकिन होटल के कर्मचारियों ने महिला को ही पीट दिया. बता दें कि पेशे से वकील महिला गुरुवार को बेंगलुरु के एक होटल में दोपहर का भोजन करने गई. जब उनके लिए खाना परोसा गया, तो उसमें कॉकरोच मिला. महिला ने होटल के कर्मचारियों को दिखाया, लेकिन वो नहीं माने.इसके बाद महिला ने खाने का वीडियो बना लिया. महिला को वीडियो बनाते देख होटल के वर्कर आग बबूला हो गए और महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित महिला ने बेंगलुरु के एक थाने में मामला दर्ज कराया है. महिला ने होटल के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है.

यह भी पढ़ें: Mahadev Betting App: ‘पूर्व सीएम को भेजे गए 508 करोड़ रुपये’, ED की चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला वकील शुक्रवार को होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद सीधे विधान सौधा पुलिस स्टेशन पहुंच गई. उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि, जब उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे होटल में खाना शुरू किया तभी पनीर की ग्रेवी में उन्हें कॉकरोच नजर आया. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.

मामले को लेकर बेंगलुरु के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक वकील ने कल एक निजी होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. घटना दोपहर 3 बजे के आसपास हुई, जब वकील को उसके भोजन (पनीर ग्रेवी) में कॉकरोच मिला. उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.” उन्होंने आगे कहा, “महिला ने रसोई में अपने मोबाइल फोन से भोजन की तैयारी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उन्हें घसीटा, धक्का दिया और धमकी दी. ”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital