सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (फोटो ट्विटर)
मुजम्मिल दानिश
UP Politics: प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी के बीच राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर जुबानी हमला जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र की मस्जिद में जाने पर सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने निशाना साधा है और कहा है कि कभी अपने देश की मस्जिदों में आकर देखें. बाबरी मस्जिद विवाद पर सपा सांसद ने कहा कि बाबरी मस्जिद जो साफ तौर पर मस्जिद थी, लेकिन उसे तोड़कर इन्होंने बर्बाद कर दिया गया. कोर्ट में केस गया और वहां से इन्होंने उसे मंदिर बनवा दिया, ये कहां का इंसाफ है.
पत्रकारों से बात करते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ने कहा, “मिस्र की मस्जिद में गए ताकि उनकी वाह वाह हो जाये. यहां जो उन्होंने मस्जिदों में तोड़फोड़ हुई है, उसका क्या? सपा सांसद ने मुख्यमंत्री योगी के धर्मान्तरण वाले बयान पर कहा, “इसमें तो मैं विश्वास करता नहीं क्योंकि इस तरह की ड्रामेबाजी ये सब खुद ही कराते हैं और फिर मुसलमानों के नाम को बदनाम करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई करना चाहता है तो खुलेआम कर सकता है, कोई पाबंदी थोड़े ही है. सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “देश के वर्तमान हालात पर पर्दा डालने के लिए ये सब मुद्दे उठाए जा रहे हैं. उन्होंने देश के लिए तो कुछ किया नहीं है.” सपा सांसद ने कहा कि उन्होंने नफरत फैला रखी है. चुनाव जीतने की ताक में हैं, लेकिन ऐसा होगा नहीं, चुनाव ये हार रहे है ये इनको दिखाई दे रहा है.
महागठबंधन की बैठक पर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि बैठक कामयाब हुई है, इससे जाहिर होता है कि अवाम के अंदर दिलचस्पी है इस गवर्मेंट से वो खुश नहीं है. मुख्यमंत्री योगी के मुगलों द्वारा मंदिर तोड़ने वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा कि हमें तो पता नहीं किसने क्या किया. ये सब फर्जी बातें लाकर हिन्दू मुस्लिम का रंग चढ़ाकर इस पर पर्दा डालना चाहते हैं जो हालात हैं मौजूदा और अपना चुनाव जीतने की फिक्र में हैं. इन्हें दिखाई दे रहा है कि इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…