देश

पंजाब CM आवास रोड खोलने पर AAP सरकार की याचिका पर SC ने चंडीगढ़ पुलिस को जारी किया नोटिस, जानें क्या है मांग?

चंडीगढ़ में सेक्टर 2 में स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के सामने की सड़क को आम आदमी के लिए खोलने के आदेश के खिलाफ दायर AAP सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी किया है, इस मामले को लेकर सितंबर तक जवाब देने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है.

“दुर्भाग्य से हाल के वर्षों में आतंकवाद फिर से लौट”

पंजाब के एडवोकेट जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि दुर्भाग्य से हाल के वर्षों में आतंकवाद फिर से लौट आया है. हमारी इंटैलिजेंस इमारत पर हथगोले फेंके गए. सिद्धू मुसेवाला को मार दिया गया. चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के लिए पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने समर्थन करते हुए कहा कि यह किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ है. पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा के लिहाजा से हाइकोर्ट के आदेश पर रोक लगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: सर्वोच्च न्यायालय आना हमेशा न्याय एवं जन अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है: डॉ. राजेश्वर सिंह

जानें क्या है पूर मामला

बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने पिछले दिनों चंडीगढ़ पुलिस को 1 मई से ट्रायल के आधार पर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के सामने के रोड के एक हिस्से को आम आदमी के लिए खोलने का निर्देश दिया था. ताकि सड़कों पर लग रहे जाम से निजात मिल पाएगा. ये सड़क 1980 के दशक में आतंकवाद के दौर में मुख्यमंत्री आवास के सामने बंद कर दी गई थी.

दरअसल, 26 अप्रैल को जारी अपने आदेश में हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को इस सड़क के लिए ट्रैफिक विशेषज्ञों की मदद से ट्रैफिक प्रबंधन योजना बनाने का निर्देश दिया था, ताकि आम लोगों की आवाजाही में आसानी हो. पीठ ने सुझाव दिया था कि शुरुआत में कार्य दिवसों पर यानी वीक डेज में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सड़क खोली जानी चाहिए. इससे पहले नवंबर 2023 में सड़क को आम जनता के लिए खोलने का सुझाव देते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने कहा था कि 1980 के दशक में आतंकवाद के दौर में सड़क बंद कर दी गई थी और तब से चीजों में बड़ा बदलाव आया है.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

1 minute ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

3 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago