Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

सर्वोच्च न्यायालय आना हमेशा न्याय एवं जन अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा है कि “राजनीतिक व्यस्तता के बीच, न्यायिक कार्यों के लिए न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित हुआ!

Rajeshwar Singh

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा से बीजेपी विधायक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. राजेश्वर सिंह आम जनता के बीच रहकर लगातार काम कर रहे हैं. विधानसभा क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव में तमाम व्यस्तता के बीच आज राजेश्वर सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने अपने सहयोगी और मित्रों से भी मुलाकात की.

Rajeshwar singh

सुप्रीम कोर्ट में साथियों से की मुलाकात

डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा है कि “राजनीतिक व्यस्तता के बीच, न्यायिक कार्यों के लिए न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित हुआ! सर्वोच्च न्यायालय आना हमेशा न्याय एवं जन अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के मेरे अधिवक्ता मित्रों से भी भेंट हुई!”

Rajeshwar singh

कई बड़े घोटालों की जांच की

बता दें कि राजेश्वर सिंह राजनीति में आने से पहले ईडी के ज्वॉइंट डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. ईडी में रहते हुए उन्होंने कई बड़े घोटालों की जांच की थी. वहीं जब राजनीति में कदम रखा तो वहां पर भी पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं.

Rajeshwar singh

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest