होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आज सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम (फोटो ट्विटर)
Petrol-Diesel Price Update: कच्चे तेल की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. वैसे तो आज देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम एक ही स्तर पर बने हुए हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की बात करने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है. आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 85.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.52 फीसदी बढ़कर 81.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहर गाजियाबाद में आज पेट्रोल सस्ता हो गया है और इसकी कीमत 32 पैसे घटकर 96.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यहां डीजल भी सस्ता हुआ है और 30 पैसे की गिरावट के बाद 89.45 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल के दाम बढ़े हैं और पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये जबकि डीजल 14 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 90.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…