देश

कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे का किया अपमान, जनता को पता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में- पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया है. वहीं पीएम मोदी का कहना था कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत सम्मान करते हैं. अपनी बात में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में धूप में खड़े खड़गे जी को छतरी तक का सौभाग्य नसीब नहीं हुआ. वहां जो छाता था वो किसी और के लिए ही था. वहीं उन्होंने बिना नाम लिए यह भी कहा कि जनता इस बात को समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है.

कर्नाटक के चुनावी माहौल में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान करती है. प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने वहीं से पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त भी जारी की है. इस बार इस योजना का लाभ 8 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा.

बेलगावी की धरती पर आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेलगावी की धरती किसी तीर्थ से कम नहीं और मेरा यहां आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है. सम्मान निधि जारी करने के बाद उनका कहना था कि आज बेलगावी से पूरे देश को सौगात मिली है. देश के करोड़ों किसानों को यहां से योजना की अगली किस्त मिली है.

बदलते हुए भारत में हर वंचित को वरीयता

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज का भारत बदलता हुआ भारत है. किसानों को लेकर उनका कहना था कि देश में दशकों तक छोटे किसानों की अनदेखी की गई. बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में अब यही छोटे किसान हैं.

इसे भी पढ़ें: उमा भारती के घर मिलने पहुंचे सीएम शिवराज, छुए पैर, तिलक लगाकर किया गया स्वागत

कर्नाटक के विकास कार्यों का किया जिक्र

वहीं प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के विकास कार्यों के बारे में भी बताया है. खेती से लेकर इंडस्ट्री और पर्यटन के अलावा बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर उनका कहना था कि ये सारी चीजें अच्छी कनेक्टिविटी से और सशक्त होती हैं. उन्होंने कहा कि बीते सालों से हम कर्नाटक की कनेक्टिविटी पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं. कर्नाटक में रेलवे से जुड़ी योजनाओं को लेकर उनका कहना था कि कर्नाटक में रेलवे के 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

20 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

33 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

38 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

54 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago