देश

जेवर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी रनवे की संख्या, आने वाले सालों में प्रदेश में होंगे 21 एयरपोर्ट, बनेंगे फार्मा पार्क

UP: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा के बजट सत्र 2023 के दौरान नोएडा के जेवर हवाई अड्डे को नई सौगात दी है. पहले से चल रहे इस एयरपोर्ट पर 3 और रनवे  बनाए जाएगें. पहले इस एयर पोर्ट पर 2 रनवे थे, जिसे बढ़ाकर अब 5 करने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में वित्त मंत्री ने कहा कि जेवर और अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के काम जारी है. बहुत जल्द ही राज्य में 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अपनी सेवा देने लगेंगे.

अपनी सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में अबतक 4 हवाई अड्डों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 6 हवाई अड्डों का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है. आने वाले सालों में प्रदेश में 5 अंतर्राष्ट्रीय और 16 घरेलू  हवाईअड्डे कार्य करने लगेगा.  इस तरह राज्य में कुल 21 हवाई अड्डे चालू हो जाएंगे.

राज्य के विकास के लिए एक्सप्रेस-वे पर जोर

बजट के दौरान झांसी लिंक और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के शुरूआती चरण के लिए 235 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है. वहीं बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस कॉरिडर परियोजना के लिए 550 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की गई है.

सरकार ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए 200 करोड़ रूपये का बजट में प्रावधान किया है. वहीं सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे 6 स्थानों पर विनिर्माण कॉम्प्लेस बनाने का भी फैसला लिया है. जिसमें चार कॉम्प्लेक्स पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे और दो कॉम्प्लेक्स बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाए जाएंगे.

प्रदेश में बनेंगे फार्मा पार्क

इसके अलावा फार्मा पार्कों की स्थापना और विकास के लिए बजट में 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है. वहीं सरकार ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) और निर्यात प्रोत्साहन को ध्यान में रखकर ओडीओपी और हस्तशिल्प प्रोड्क्टस की मार्केटिंग के प्रोत्साहन के लिए यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए इस बजट में 200 करोड़ रुपये का आवंटन करने का प्रस्ताव है.

इसे भी पढ़ें: बोल, सुन और देख नहीं पाने वाली 32 साल की महिला रचेगी इतिहास, दे रही है 10वीं की परीक्षा, पढ़-लिखकर अच्छा रोजगार हासिल करने का है सपना

सड़कों और सेतुओं पर भी ध्यान

उत्तर प्रदेश के 2023-24 के बजट में सड़कों और सेतुओं के निर्माण के लिए 21,159 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है. जबकि इनके रख-रखाव के लिए 6209 करोड़ रुपये प्रस्तावित है. वहीं सरकार ने ग्रामीण इलाके की सड़कों पर ध्यान देते हुए इसके लिए 1525 करोड़ रुपये की व्यवस्था इस बजट में की है.

Rohit Rai

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

8 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

10 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

11 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago