देश

Congress Rally in Nagpur: ‘संघ भूमि नहीं बल्कि नागपुर…’, कांग्रेस की रैली में कन्हैया कुमार ने बोला BJP और RSS पर हमला

Congress Rally in Nagpur: कांग्रेस ने अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में रैली का आयोजन किया है. कांग्रेस की स्टूडेंट एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने भी इस रैली में भाग लिया. कन्हैया कुमार ने एक बार फिर नागपुर में लगे कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आड़े हाथों लिया है. कन्हैया कुमार के अलावा इस रैली में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे.

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नागपुर की रैली में कहा कि जो लोग नागपुर को संघ भूमि बनाना चाहते हैं, मैं उन्हें चुनौती देना देता हूं कि जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, तब तक नागपुर को ‘संघ भूमि’ नहीं, बल्कि ‘दीक्षा भूमि’ के नाम से जाना जाएगा. बता दें कि कांग्रेस की ‘हैं तैयार हम’ रैली को राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित किया. हालांकि, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का दौरा रद्द हो गया है और वह रैली में भाग नहीं ले रही हैं.

यह भी पढ़ें-Vivo Money Laundering Case: वीवो के अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने की 5 दिन हिरासत बढ़ाने की मांग

रैली के आयोजन से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करने वाली है. उन्होंने कहा कि वो चुनाव जीतने के लिए कभी भी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करने वाली है, जिसका संदेश ही देने के लिए वे नागपुर में रैली कर रहे हैं. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कांग्रेस के लिए यह रैली कितना फायदेमंद हो सकती है.

यह भी पढ़ें-Crime News: गुमला में मकान से मिला ढ़ाई साल पुराना कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने पार्टी की महारैली को देश के लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है. उन्होंने कहा कि नागपुर से बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस बदलाव का संदेश देने वाली है. उन्होंने कहा कि रैली में 247 प्रमुख राजनेताओं, सांसदों और लगभग 300 विधायकों के शामिल होने की संभावना है. पटोले ने कहा, नागपुर की इस रैली में राज्य भर से लाखों लोग आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

10 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

24 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

48 minutes ago