देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी नई मूर्ति, जानें अब पुराने रामलला का क्या होगा

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है. 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है. यहां के मंदिरों और मठों में साज-सज्जा जारी है. तो वहीं कार्यक्रम में पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. इसी के साथ ही देश भर के सैकड़ों वीवीआईपी के साथ ही बड़े साधु-संत भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इन तमाम तैयारियों के बीच एक बड़े सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है कि अगर मंदिर में रामलला की नई मूर्ति स्थापित की जाएगी तो पुराना मूर्ति, यानी जिसकी पूजा अभी की जा रही है, वह कहां रहेगी? इस सवाल को से लेकर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है. मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि, रामलला की पुरानी मूर्ति को भी नई मूर्ति के साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा.

 

पुरानी मूर्ति की नहीं है ज्यादा ऊंचाई

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक रामलला की जिस पुरानी मूर्ति की पूजा की जा रही है उसकी ऊंचाई ज्यादा नहीं है. ऐसे में राम भक्त दूर से उस मूर्ति के दर्शन नहीं कर सकेंगे. भक्तों की सुविधा को देखते हुए ही मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए साढ़े चार फीट से ज्यादा बड़ी नई मूर्ति बनवाई गई है. बता दें कि मंदिर निर्माण को लेकर लगातार राममंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी मीडिया के साथ साझा की जा रही है. इसी क्रम में रामलला की मूर्ति को लेकर भी जानकारी साझा की गई है तो वहीं अब मंदिर में लगने वाले दरवाजों के बारे में भी जानकारी सामने आई है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम नगरी में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाई झाड़ू, बोले- PM की प्रेरणा से चल रहा कैंपेन

8 फीट ऊंचे, 12 फीट चौड़े होंगे गर्भगृह के दरवाजे

बता दें कि मंदिर के गर्भ गृह में लगने वाले दरवाजे 8 फीट ऊंचे और 12 फीट चौड़े होंगे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद की कंपनी अनुराधा टिंबर्स इंटरनेशनल के डायरेक्टर सरथ बाबू ने मीडिया को जानकारी दी है कि, गर्भगृह के दरवाजे 6 इंच मोटे होंगे और 8 फीट ऊंचे व 12 फीट चौड़े होंगे. उन्होंने बताया कि इसी गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे. इसी के साथ सुरथ बाबू ने ये भी जानकारी दी कि, अब तक मुख्य मंदिर के 18 दरवाजे और मंदिर के चारों तरफ 100 चौखटें बनाई जा चुकी हैं. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, बुधवार तक 118 दरवाजों का काम पूरा हो गया. हालांकि माना जा रहा है कि अभी भी दरवाजों की संख्या बढ़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, बच्चों ने मॉर्निंग असेंबली में गाया Hanuman Ansh का गाना, देखें VIDEO

स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में सैकड़ों बच्चों ने हाथ जोड़कर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’…

3 minutes ago

सेलेब्स की फिटनेस का ये सीक्रेट हुआ वायरल! फैंस भी अपना रहे हैं ये आसान फिटनेस रूटीन

Celebrity Fitness Routine: सेलेब्रिटी फिटनेस रूटीन में नियमित वर्कआउट, वॉकिंग, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट से कर्नाटक को राहत, कावेरी जल विवाद पर सोसाइटी की याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में 70 टीएमसी पानी के पुनः आवंटन की…

20 minutes ago

‘वंदे मातरम नहीं गाया तो 3 साल की जेल?’ सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Supreme Court: SC ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण देने वाले…

23 minutes ago

‘पापरहित होकर चलें शुभ मार्ग पर…’, पीएम मोदी ने साझा किया श्लोक, क्या हैं मायने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋग्वेद का पावन मंत्र साझा कर पापरहित जीवन, धर्म, सत्य और…

32 minutes ago

एटा में हैवानियत, पति ने ससुर संग मिलकर पत्नी और सास की हथौड़े से कूचकर की हत्या

Eta Awagarh Double Murder: एटा के आवागढ़ में पति ने अपने पिता के साथ मिलकर…

33 minutes ago