देश

वाशिंगटन में बोले राहुल गांधी- संसद में अडानी का मुद्दा उठाया तो रद्द कर दी गई सदस्यता, इतिहास की सबसे बड़ी सजा मुझे मिली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं. जहां राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी ने ससंद सदस्यता रद्द होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “संसद में हमने अडानी-हिंडनबर्ग मामले को उठाया था. जिसके बदले में उन्हें सजा मिली है. साथ ही राहुल गांधी ने ये भी कहा कि ऐसे पहले आदमी हैं, जिन्हें मानहानि के मामले में इतनी बड़ी सजा दी गई है. ये बातें राहुल गांधी ने वाशिंगटन में कही. संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर ये भी कहा कि देश की आजादी के बाद वह पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्हें मानहानि मामले में सबसे बड़ी सजा मिली है.

राहुल गांधी ने कहा कि किसी को भी पहले अपराध पर अबतक ऐसी सजा नहीं मिली है.इससे साफ जाहिर है कि उनके साथ क्या हो रहा है. संसद में अडानी को लेकर भाषण दिए जाने से संसद की सदस्यता रद्द कर दी जाती है, ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं क्या चल रहा है. वहीं विपक्षी एकता पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस साथी विपक्षी पार्टियों के संपर्क में है. साथ ही पार्टी सभी दलों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है. विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए काम हो रहा है. साथ ही विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है. और हम ज्यादा मजबूती के साथ जुड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: India-Nepal Ties: पीएम मोदी-प्रचंड की वार्ता में उर्जा व्यापार पर रहेगा जोर, कई समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना

कांग्रेस मोदी सरकार के साथ है- राहुल

वहीं राहुल गांधी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ हैं. रूस के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं. साथ ही उसपर रक्षा के क्षेत्र में कुछ निर्भरता भी है. इसलिए मेरा भी वही रूख है जो भारत सरकार का है. हमें हमारे हितों का ख्याल रखना होता है. इस मुद्दे पर सरकार जो भी स्टैंड ले रही है या लेगी, उसमें कांग्रेस पूरी तरह से साथ खड़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago