बिजनेस

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट, कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price on 2 June 2023: देश में आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. वहीं राजधानी में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं कहां-कहां हुए हैं ईंधन के रेट में बदलाव.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. WTI क्रूड ऑयल में 0.17 फीसदी की गिरावट आई है और यह 70.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

ये भी पढ़ें- वाशिंगटन में बोले राहुल गांधी- संसद में अडानी का मुद्दा उठाया तो रद्द कर दी गई सदस्यता, इतिहास की सबसे बड़ी सजा मुझे मिली

पेट्रोल डीजल के दाम में कहां-कहां बदलाव हुआ

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ. गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 62 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 61 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

लखनऊ में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की कमी आई है और यहां पेट्रोल 96.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. राजस्थान में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 93.89 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ.

Dimple Yadav

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

59 seconds ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

27 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

36 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

47 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

49 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago