Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक भी हो चुकी है. इस मौके पर यूपी कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है तो वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी के लिए रायबरेली से तैयारी की जा रही है. इसी के साथ ही सीटों को लेकर खबर सामने आ रही है कि मंगलवार को होने जा रही इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों की स्थिति भी साफ हो सकती है. इसके बाद चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस अब यूपी में अपने उम्मीदवारों पर फैसला तभी लेगी, जब गठबंधन में सीटों को लेकर बात साफ हो जाएगी.
गौरतलब है कि, दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ ही सभी पूर्व अध्यक्षों सहित करीब 41 नेताओं ने हिस्सा लिया था और यूपी में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर जानकारी दी थी. प्रदेश के नेताओं ने दलित गौरव संवाद, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और 20 से शुरू हो रहे यूपी जोड़ो यात्रा के बारे में भी बैठक में जानकारी दी. इसी के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और बूथों के गठन और लोकसभा क्षेत्रवार जातीय समीकरण के विवरण की भी जानकारी दी. मीडिया सूत्रों की मानें तो पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका और खरगे को भी यूपी की प्रथम वरीयता वाली 30 सीटों में से किसी भी सीट से मैदान में उतारने की अपील की है. तो वहीं बैठक में सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली में हर स्तर पर तैयारी पूरी होने की भी जानकारी दी गई. इस मौके पर पार्टी नेताओं ने आपसी गिले- शिकवे भुलाने पर भी जोर दिया.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: ‘आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी कृपया राम मंदिर उद्घाटन पर न आएं…’, जानें ऐसा क्यों कहा चंपत राय ने
बैठक के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अपने नेताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव में सत्ता न मिलने की वजह से निराश न हों. पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं उठाते रहना होगा. इस मौके पर राहुल-प्रियंका ने कहा कि 19 दिसम्बर को होने वाली गठबंधन की बैठक में सीटें तय हो जाएं, इसके बाद उम्मीदवारों पर बात की जाएगी. हालांकि प्रदेश के नेताओं ने प्रथम वरीयता वाली 30 सीटों के बारे में पूरी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ को दी और इन सीटों को पार्टी के लिए सटीक ठहराया है. तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन की ताकत के बारे में जानकारी दी. साथ ही नए और पुराने नेताओं की एकजुटता पर जोर दिया.
इस मौके पर उपस्थित यूपी के नेताओं को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी का मूलमंत्र समझाते हुए कहा कि, हमें हर व्यक्ति की आवाज बनना होगा. उत्तर प्रदेश के लोगों को यह अहसास कराना होगा कि कांग्रेस उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है. इसके अलावा राहुल गांधी ने ये भी कहा कि हमें सिर्फ चुनाव के बजाय निरंतर नई लीडरशिप विकसित करनी होगी. वहीं राहुल-प्रियंका के साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शुरू हो रही यूपी जोड़ो यात्रा की जमकर प्रशंसा की और कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…