खेल

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी, रिंकू सिंह ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू

IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबेरहा स्थिति जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. दूसरे मैच में भारत के लिए रिंकू सिंह ने वनडे में डेब्यू किया है. कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को डेब्यू कैप सौंपा. टीम इंडिया सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बनाई हुई है.

रिंकू सिंह का वनडे में डेब्यू

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. भारत की ओर से दूसरे मैच में एक बदलाव किए गए हैं. रिंकू सिंह को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वनडे टीम में जगह मिली है. टी20 में रिंकू ने इसी साल अगस्त में डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 262 रन दर्ज है. रिंकू सिंह बतौर फिनिशर अपनी छाप छोड़े हैं.

रिंकू सिंह ने पाटीदार को पछाड़ा

पहले वनडे के बाद श्रेयस अय्यर वनडे टीम से बाहर हो गये, जिसके बाद रिंकू सिंह को उनकी जगह पर मौका मिला है. अय्यर पहले मैच के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं. उनके वनडे टीम से जाने के बाद रजत पाटीदार और रिंकू सिंह में से किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू तय था. ऐसे में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, क्योंकि घरेलू क्रिकेट में पाटिदार इसी क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं. लेकिन रिंकू सिंह ने उन्हें पछाड़कर वनडे में डेब्यू कर लिया.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: थोक में बंट रही टीम इंडिया की कैप! 3 साल में 21 खिलाड़ियों ने किया ODI में डेब्यू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी

गकेबरहा के मैदान पर खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस गंवा दिया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया इस समय बल्लेबाजी कर रही है. आज के मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago