संसद के बाहर सांसद
Jagdeep Dhankhar: संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज राज्यसभा में निलंबित विपक्षी सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उस वक्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याणबनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी. इस दौरान कई विपक्षी सांसद उन पर हंस रहे थे. वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे. वे मुस्कुराते और तालियां बजाते भी नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने कल्याण बनर्जी की नकल करते हुए एक वीडियो भी शूट किया. यह देखकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बहुत गुस्सा आया. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरे सांसद उस घटना के वीडियो बना रहे हैं.
बता दें कि निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में खूब हंगामा किया. नारे लगाने के बाद वे गांधीजी की प्रतिमा के सामने बैठ गये. बाद में, जब वे संसद के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठे, तो तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल करके मज़ाक करना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. इसके बाद सभापति धनखड़ ने कहा कि ये बहुत ही घटिया हरकत है. मैंने वीडियो देखा है, जिसमें एक सांसद मजाक उड़ाता है और दूसरा सांसद उसका वीडियो बनाता है. भगवान इन लोगों को आशीर्वाद दें.
यह भी पढ़ें: INDIA Alliance: बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग, शिवसेना ने पूछा- रथ का सारथी कौन
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया. विपक्ष के सांसदों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की वजह से इन सांसदों को निलंबित किया गया है. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा. वहीं अब संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 हो गई है. सांसदों के निलंबन के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…