देश

हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की संपत्ति कुर्क, सीएम धामी ने पोस्ट किया जब्ती का Video

Haldwani Violence Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है. शनिवार को प्रशासन की एक टीम भारी पुलिस जाब्ते के साथ बनभूलपुरा स्थित मलिक के घर पहुंची और सारी संपत्ति कुर्क कर ली. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जब्ती का वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ट्रक में भरकर घर के दरवाजे और सामान सब ले गई.

इस बीच हल्द्वानी हिंसा में शामिल सभी अभियुक्तों के पोस्टर पुलिस ने जारी किए हैं. पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है. इसके साथ ही प्रशासन ने फरार सभी अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की की प्रकिया चालू कर दी है. हल्द्वानी के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि सभी अभियुक्तों के पोस्टर जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः Farmers Protest:”पीएम मोदी इच्छाशक्ति दिखाएं तो सभी मुद्दों का हल निकल सकता है”, किसान नेता पंढेर बोले- किसानों से मुलाकात करें अमित शाह

अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने में जुटा प्रशासन

बता दें कि हल्द्वानी नगर निगम ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ प्रशासन ने 2 करोड़ 44 लाख रुपए का वसूली नोटिस भी जारी किया था. इसके साथ ही पुलिस अन्य अभियुक्तों की जानकारी जुटा कर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई कर रही है. अब तक हिंसा से जुड़े 44 दंगाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

8 फरवरी को हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था. इसके बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ेंः Farmers Protest: आज चौथी बार सरकार के साथ किसानों की होगी बैठक, समाधान निकालने पर होगा जोर, ये हैं अन्नदाताओं की मांगें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago