देश

Karnataka Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, कोलार से सिद्धरमैया को नहीं मिला टिकट

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के दूसरी सीट कोलार से चुनाव लड़ने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया है. कांग्रेस ने तीसरी सूची में कम से कम 16 नए चेहरों को टिकट देने की घोषणा की है. तीसरी लिस्ट के साथ ही पार्टी अब तक कुल 224 सीटों में से 209 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.

कांग्रेस ने कोथूर जी मंजूनाथ को कोलार से मैदान में उतारा है. सिद्धरमैया इस सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते थे. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. इसके पहले, सिद्धरमैया ने कहा था कि अगर पार्टी आलाकमान सहमत होता है तो वह दूसरी सीट के रूप में कोलार से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. सिद्धरमैया वर्तमान में बागलकोट जिले में बादामी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने पहले घोषणा की थी कि वह कोलार से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी नेतृत्व द्वारा वहां उन्हें ‘‘जोखिम’’ होने के बारे में कथित तौर पर आगाह किये जाने के बाद वह पीछे हट गये और इसके बाद उन्होंने वरुणा सीट को चुना.

कोलार से चुनाव लड़ना चाहते थे सिद्धरमैया

समर्थकों और कार्यकर्ताओं के दबाव में हालांकि सिद्धरमैया कोलार से भी चुनाव लड़ने की बात भी करते रहे हैं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष दूसरी सीट के रूप में कोलार से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं ने सिद्धरमैया के दो सीटों से चुनाव लड़ने का कथित तौर पर विरोध किया था.

ये भी पढ़ें: सचिन पायलट का नंबर नहीं आएगा- सीएम गहलोत के साथ तनातनी पर अमित शाह ने कसा तंज, बोले- बेवजह झगड़ रहे, बीजेपी की बनेगी सरकार

इस लिस्ट में एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सावदी को बेलगावी जिले के अथानी सीट से टिकट दिया गया है. हाल में कांग्रेस में शामिल हुए जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता के. एम. शिवलिंग गौड़ा को अरसीकेरे विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.  कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. जबकि कांग्रेस की दूसरी सूची में 41 उम्मीदवार शामिल थे. और एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का था. सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था.

कांग्रेस ने अभी तक शिगगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है जहां से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भाजपा के उम्मीदवार हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस बोम्मई के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार खड़ा कर सकती है और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को मैदान में उतारने पर विचार चल रहा है. बता दें कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

18 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

24 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

25 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

33 minutes ago