देश

MP Election: “कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिलना, थाना प्रभारी को कॉन्स्टेबल बनाने जैसा” जानिए कांग्रेस ने क्यों कसा तंज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जदारी की है. जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है. विजयवर्गीय को इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. जिसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय की स्थिति एक थाना प्रभारी से कॉन्स्टेबल बनने जैसी हो गई है. हाल ही में विजयवर्गीय ने बयान दिया था कि इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि पार्टी ने मुझे टिकट देने का फैसला किया है.

बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

बता दें कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. ऐसे में बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जुची हुई है. बीजेपी ने प्रत्याशियों की अब तक तीन लिस्ट जारी की है. जिसमें दो लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. जबकि तीसरी लिस्ट में छिंदवाड़ा जिले की सीट पर उम्मीदवार को घोषित किया है.

भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को दिया टिकट

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है. उन्हें इंदौर-1 विधानसभा से मैदान में उतारा गया है. यह विजयवर्गीय का गृह क्षेत्र है. 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के संजय शुक्ला जीते थे. उन्होंने बीजेपी के सुदर्शन गुप्ता को हराया था. 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 79 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है.

कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिए जाने पर तंज कसा है. PCC के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि ” ऐसा लगता है कि बीजेपी की टॉप लीटरशिप के बीच आंतरिक कलह चल रही है. इसलिए विजयवर्गीय को उनकी इच्छा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार दिया गया है. उनके जैसे वरिष्ठ नेता को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाना एक पुलिस स्टेशन के प्रभारी का डिमोशन कर कॉन्स्टेबल बनाने जैसा है.”

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने टिकट मिलने के बाद कहा कि ” मेरी चुनाव लड़ने की एक प्रतिशत भी इच्छा नहीं थी, मुझे लग रहा था कि चुनाव प्रचार करेंगे. अब बड़े नेता बन गए हैं. रोजाना 8 सभाएं करने का प्लान बनाया था. 5 हेलिकॉप्टर से और तीन कार से, लेकिन जो सोचते हैं, वो सच कहां होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

6 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

31 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

50 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

2 hours ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

2 hours ago