Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खैरा को चंडीगढ़ से उनके आवास से गिरफ्तार किया है.

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खैरा को चंडीगढ़ से उनके आवास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सुखपाल खैरा को एक एनडीपीएस के पुराने मामले में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी के बाद सुखपाल खैरा को जलालाबाद लेकर पहुंची है.

पुलिस की तरफ से बताया गया कि एक पुराना एनडीपीएस का मामला है, जिसको लेकर पूछताछ के लिए उन्हें ले जाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह मामला कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में पुलिस 10 बजे के करीब बड़ा खुलासा कर सकती है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital