Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लोकसभा चुनाव से पहले खाली हो गई है तिजोरी! अब ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउड फंडिंग अभियान लॉन्च करने जा रही है कांग्रेस

माकन ने कहा कि अभियान आधिकारिक तौर पर 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा शुरू किया जाएगा और ऑनलाइन डोनेशन लिंक उसी समय लाइव हो जाएंगे.

कांग्रेस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

कांग्रेस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Congress: हाल ही में 5 राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को अच्छे मार्जिन से मात दी. लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जा रहे इन चुनावों में बीजेपी ने 3 बड़े राज्यों में जीत हासिल कर अपना दबदबा साबित किया. वहीं कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में ही जीत मिल पाई. इसका असर कहीं न कहीं कांग्रेस के कोष पर भी पड़ा है. अब इसी को देखते हुए कांग्रेस’डोनेट फॉर देश’ क्राउड फंडिंग अभियान चलाने जा रही है. कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी 18 दिसंबर से एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान – ‘डोनेट फॉर देश’ शुरू करेगी. पार्टी ने कहा कि यह अभियान 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है. नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने यह घोषणा की.

चलाई जाएगी अभियानों की श्रृंखला: अजय माकन

AICC कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ पहल एक व्यापक अभियान है जिसके तहत “अभियानों की एक श्रृंखला” चलाई जाएगी. इस पहल के तहत, पार्टी कांग्रेस की 138वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा डोनेशन को प्रोत्साहित कर रही है.

कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, “यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है.” वहीं पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “कांग्रेस के 138 साल पूरे होने पर हम देशवासियों से अनुरोध करते हैं कि वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में ₹138, ₹1,380, ₹13,800 जैसी राशि जमा करें, ताकि कांग्रेस बेहतर भारत के लिए काम कर सके.”

यह भी पढ़ें: Maharashtra: ‘दोस्तों के साथ मिलकर पीटा…फिर गाड़ी से रौंद डाला’, गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए हैवान बना सीनियर ब्यूरोक्रेट का बेटा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे अभियान की शुरुआत

माकन ने कहा कि अभियान आधिकारिक तौर पर 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा शुरू किया जाएगा और ऑनलाइन डोनेशन लिंक उसी समय लाइव हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि डोनेशन के लिए दो चैनल बनाए गए है. एक है ऑनलाइन पोर्टल (www.donateinc.in) और दूसरा आधिकारिक INC वेबसाइट (www.inc.in).

माकन ने कांग्रेस के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को कम से कम ₹1,380 रुपये दान देने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, “यह रणनीतिक दृष्टिकोण बेहतर भारत के हमारे दृष्टिकोण की सफलता सुनिश्चित करेगा.”

बताते चलें कि कांग्रेस का यह मॉडल आम आदमी पार्टी के क्राउड फंडिंग मॉडल पर आधारित लगता है.कांग्रेस इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रही है. 2023 में, पार्टी ने भाजपा की 6,046.81 करोड़ रुपये की तुलना में 805.68 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की. पिछले कई वर्षों में इसके कॉर्पोरेट दान में भी लगातार गिरावट देखी गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest