देश

कर्नाटक में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं, बीजेपी को मिली एक सीट, हिमाचल में फंसा मामला, दोनों पार्टियों को मिले 34-34 वोट

मंगलवार को उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं भाजपा एक सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही. कर्नाटक से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की. अजय माकन को 47 वोट मिले, जबकि डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर दोनों को कुल 46-46 वोट मिले. प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि उनका उम्मीदवार चुनाव जीत गया है.

हिमाचल में हुई क्रॉस वोटिंग

वहीं हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कुल राज्य के 68 विधायकों ने वोटिंग की. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार क्रॉस वोटिंग के कारण हिमाचल में मामला फंसता हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि यहां 6 विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है. ऐसे में मौजूदा सरकार पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं.

वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा “कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने राज्यसभा सीटें जीती हैं. मैं सभी मतदाताओं, सीएम और पार्टी कार्यकर्ताओं और एआईसीसी अध्यक्ष को भी धन्यवाद देता हूं, वह बहुत जागरूक थे. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देना चाहता हूं.” वहीं बीजेपी उम्मीदवार नारायणसा भंडागे ने भी राज्यसभा चुनाव जीत लिया है. उनकी जीत पर कर्नाटक भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा उम्मीदवार नारायणसा के ने राज्यसभा चुनाव जीता.बधाई हो.”

क्रॉस वोटिंग ने हराया बीजेपी के प्रत्याशी को

इसके अलावा, भाजपा-जेडीएस उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग के बाद चुनाव हार गए. सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था. मंगलवार को एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट किया. बीजेपी एमएलसी एन रवि कुमार ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के लिए पार्टी विधायक एसटी सोमशेखर के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर के पास शिकायत दर्ज करेगी. अपना वोट डालने से पहले एसटी सोमशेखर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं उनके पक्ष में मतदान करूंगा जो मुझे आश्वासन देते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि वे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पानी और अन्य प्रबंधन के लिए धन देंगे.”

इससे पहले आज, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विश्वास जताया कि कांग्रेस के अजय माकन, जीसी चंद्रशेखर और सैयद नासिर हुसैन राज्यसभा चुनाव में आसानी से जीत दर्ज करेंगे। “जो लोग चुनाव लड़ते हैं वे दावा करेंगे कि वे जीतेंगे। लेकिन उनके पास आवश्यक वोट नहीं हैं। उनके पास केवल 19 वोट हैं। इसलिए, उम्मीदवार खड़ा करने की कोई आवश्यकता नहीं थी, लेकिन वे अभी भी चुनाव लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सपा के नौ विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, सुभासपा विधायक ने छीनाझपटी का लगाया आरोप, डिप्टी CM का बड़ा दावा

राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल छह साल का होता है और 33 फीसदी सीटों के लिए हर दो साल में चुनाव होते हैं. वर्तमान में, राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 है. देश में लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव के नतीजों का राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य पर असर पड़ने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

1 hour ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

3 hours ago