Oversleeping Side Effects
Oversleeping Side Effects: बाॅडी को हेल्दी रखने के लिए हम कई तरह के प्रयास करते हैं. अन्य चीजों के समान हमें अपनी नींद को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है. अगर आप दिनभर में 10 से 12 घंटे सो रही हैं, तो इसका इफ़ेक्ट आपके शरीर पर दिखने लगता है. अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद काफी हैं.
हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें सूरज उगने से पहले सोकर उठ जाने की सलाह देते हैं और प्राकृति ने रात सोने के लिए और दिन काम के लिए बनाया है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो देर रात तक जागते हैं और आधे दिन तक सोते हैं. सुबह देर तक सोने से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती है. सुबह देर तक सोने से आपको कई बीमारियों की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं देर तक सोने के 5 गंभीर नुकसान
सुबह देर तक सोने वालों की मानसिक स्वास्थ्य को बुरा प्रभाव पड़ सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की आदतें व्यक्तियों में चिढ़चिढ़ापन, डिप्रेशन और मूड स्विंग जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
सुबह देर तक सोते रहने से पाचन तंत्र को नकारात्मक प्रभाव हो सकता है, जिससे बाउल धीमी गति से काम करता है. इससे कब्ज़ की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और देर से उठने वालों को पाइल्स की समस्या भी हो सकती है.
सुबह देर तक सोने वालों को सही तरह सूर्य की किरणें नहीं मिलतीं और इसके कारण शरीर के हार्मोन्स अपना संतुलन खो सकते हैं. इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.
ऐसे व्यक्तियों की जो देर से सोकर उठने की आदत रखते हैं, उनकी मेटाबॉलिक रेट काफी कम हो सकती है, जिसके कारण कैलोरी बर्न करने में कठिनाई हो सकती है. इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है और इसके कारण मोटापा बढ़ सकता है.
देर से सोकर उठने वालों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. जब ऐसे व्यक्ति देर से उठते हैं, उनका शुगर लेवल कम हो सकता है, जिससे भूख से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और आहार में असंतुलन डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…