गृह मंत्री अमित शाह (फोटो ANI)
Nagaland Assembly Election 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. 27 फरवरी को यहां मतदान होगा. उसी सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनाव रैली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कांग्रेस पार्टी पर अभद्र भाषा करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी.
अमित शाह ने आज सोमवार 20 फरवरी को नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मून टाउन में रैली की. यहां जनसभा को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, “नागा समुदाय में विशेषकर महिलाओं का जो सम्मान है उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. इसलिए हमने फांगनोन कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है.”
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी केे साथ-साथ राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला- उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के नेता बने, तब से कांग्रेस नेताओं का स्तर नीचे जा रहा है, जो पीएम ने देश के 80 करोड़ लोगों की ज़िंदगी में खुशियां लाए, देश की सुरक्षा दृढ़ की उन के लिए जिस भाषा का प्रयोग हो रहा है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं.
वहीं अमित शाह ने कांग्रेस के प्रवक्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मोदी जी के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह बात कांग्रेस के प्रवक्ता की नहीं बल्कि वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के स्वभाव के अनुकूल है और उनके द्वारा देश की जनता के सामने की जा रही है.
अमित शाह ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, नतीजा आपने देखा कि कांग्रेस का विपक्ष का दर्जा भी जा रहा है. जिस प्रकार की भाषा आज इस्तेमाल हुई और जैसी प्रतिक्रिया आ रही हैं,आप 2024 का नतीजा देखिएगा, कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी ढूंढने से नहीं मिलेगी. देश की जनता इसका हिसाब बैलेट बॉक्स के माध्यम से करेगी.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…