कंगना रनौत, संजय राउत और उद्धव ठाकरे
Kangana Ranaut on Maharashtra Politics: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्विटर पर #AskKangana के जरिए फैन्स के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान फैन्स ने उनसे तरह-तरह के सवाल किए, जिसका कंगना ने जवाब दिया. वहीं एक यूजर ने शिवसेना के नाम और सिंबल को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के बाद महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ा सवाल किया, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर तंज कसा.
कंगना से यूजर ने सवाल किया, “उद्धव और राउत का हाल देखकर कैसा फील हो रहा है?” इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा, “दूसरों की बर्बादी देखकर कभी भी खुद को सही नहीं मानना चाहिए. मैं वैसी नहीं हूं. मैं उन्हें उनके कर्मों का फल भोगते देख रही हूं. अपनी भावनाओं को एक तरफ रखते हुए मैं बहुत कुछ देख रही हूं और सोच-विचार कर रही हूं.”
वहीं एक यूजर ने पूछा कि वह किसी को राहुल गांधी और कांग्रेस के बारे में बात करते हुए देखती हैं तो उन्हें कैसा लगता है. इस सवाल पर चुटकी लेते हुए कंगना ने कहा, “अले.. अले.. सो स्वीट…”
बता दें कि तीन दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा था कि ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी का प्रतीक ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा. चुनाव आयोग के इस फैसले से उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. ईसी के फैसले पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये अन्याय है, देश में तानाशाही की शुरुआत हो गई है, ऐसा एलान प्रधानमंत्री कर दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ने कहा कि देश में प्रजातंत्र नहीं रहा. उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है…सभी उनके गुलाम हैं.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, “आप कहते हैं कि कांग्रेस ने भी देश में सरकार गिराई थी, इसलिए तो आपको लाया था अब आप भी यही कर रहे हैं. इंदिरा गांधी में इमरजेंसी लगाने की हिम्मत थी, आपमें हिम्मत नहीं है.” इस बीच, उद्धव ठाकरे ने सोमवार को चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगावाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कोर्ट से आयोग के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…