देश

सुकेश चंद्रशेखर का 200 करोड़ की ठगी का मामला: जैकलीन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 18 सितंबर को करेगा सुनवाई

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 18 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सभी पक्षों को संक्षिप्त दलीलें दाखिल करने को कहा है. जैकलीन ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट को रद्द करने की मांग की है.

जैकलीन ने याचिका में कहा था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से टारगेट किया गया. वो मामले में निर्दोष है. ईडी के पास ऐसे कोई सबूत नही है. जिससे ये साबित हो कि उन्होंने सुकेश की ब्लैक मनी को व्हॉइट करने में किसी भी तरह की मदद या भागीदारी की हो. इसीलिए उन पर PMLA की धारा 3 और 4 के तहत अपराध के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता. जबकि ईडी ने उन्हें मामले में आरोपी के रूप में दोषी ठहराते समय पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया.

इस मामले में जैकलीन भी हैं आरोपी

जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ रुपये के महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी है. केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उन्हें आरोपी बनाया गया था. जैकलीन का दावा है कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप झूठे है. उन्होंने दावा किया है कि आदिति सिंह जे 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें भी फंसाया है.

इस तरह दर्ज हुई थी सुकेश के खिलाफ FIR

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पहले रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चंद्रशेखर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, इसके अलावा देशभर में उनके खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही थी.

सुकेश चंद्रशेखर से मिले थे ऐसे गिफ्ट

2011 में दर्ज कराए गए एक बयान के दौरान, जैकलीन फर्नांडिस ने बताया था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर ने तीन डिजाइनर बैग, जिम पहनने के लिए दो गुच्ची ड्रेस, महंगे जूते, सुपर लग्जरी ब्रांड के ब्रेसलेट, चूड़ियां, रोलेक्स और डायमंड की इयररिंग्स सहित कई गिफ्ट दिए थे.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

5 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

11 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

28 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

31 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago