देश

‘शब्दों का अर्थ स्पष्ट करना हमारा काम नहीं है’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की संविधान की प्रस्तावना में लिखे शब्दों का अर्थ स्पष्ट करने की मांग वाली याचिका

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना में लिखे शब्दों का अर्थ स्पष्ट करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि शब्दों का अर्थ स्पष्ट करना हमारा काम नहीं है, आप खुद समझिए.

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रस्तावना के शब्दों की व्याख्या करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. यह याचिका शिवम मिश्रा की ओर से दायर की गई थी.

प्रस्तावना में कुछ शब्दों को समझना कठिन: याचिकाकर्ता

याचिकाकर्ता शिवम मिश्रा ने तर्क दिया था कि प्रस्तावना में कुछ शब्द, जैसे भाईचारा अस्पष्ट है और अपने वर्तमान संदर्भ में उन्हें समझना कठिन है। याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर उन्हें राहत नही दी गई तो उन्हें दुख होगा. जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आपकी दलीलें स्पष्ट नहीं है.

सुनवाई के दौरान जज बोले, “आपने कहा है कि अगर कोई राहत नहीं दी गई तो आप दुखी होंगे.” कोर्ट ने कहा कि इन शर्तों का व्याख्या करना कोर्ट का काम नहीं है. याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि प्रस्तावना में कई शब्द हैं, जिनकी परिभाषा साफ नहीं हैं. जैसे उन्हें बंधुत्व शब्द का वास्तविक अर्थ समझ में नहीं आता है.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

12 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

14 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

21 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

21 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

40 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

1 hour ago