Bharat Express DD Free Dish

Odisha train tragedy

Odisha Train Tragedy: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम हादसे की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. इसी क्रम में सीबीआई ने बालासोर में सोरो सेक्शन के एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर के घर को सील कर दिया है.

डेटा लॉगर से पता चलता है कि किस ट्रेन को किस लाइन से किस वक्त गुजारा गया. कौन सी ट्रेन किस लाइन पर है ये भी पटरी पर लगे सेंसर से डेटा लॉगर में दर्ज हो जाता है. यानी ट्रेन के बारे में हर तरह की रियल टाइम जानकारी इस डेटा लॉगर में दर्ज होती है.

ओडिशा में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शोक व्यक्त किया है.

रूस से इटली, मालदीव से लेकर ताइवान और भूटान से लेकर जापान तक, दुनिया के नेताओं ने ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, जिसमें लगभग 288 लोग मारे गए और 800 से अधिक घायल हो गए.